बड़नगर से वाराणसी के लिए निकली बाइक रैली पवई पहुंची। संवाद
वडनगर से वाराणसी के लिए निकली बाइक यात्रा सोमवार को आजमगढ़ पहुंची। जनपद में विभिन्न स्थानों पर यात्रा का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। तेरही डिग्री कॉलेज कप्तानगंज में जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह, सत्येंद्र राय और निखिल राय के नेतृत्व में बाइक यात्रा का स्वागत किया गया। इसके बाद कप्तानगंज बाजार बाईपास पर पारसनाथ यादव, मंदुरी तिराहे पर राधेश्याम सिंह गुड्डू, कंधरापुर बाजार में जयनाथ सिंह और सेहदा में रमेश यादव के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत हुआ। बाइक यात्रा भंवरनाथ मंदिर और जिला कार्यालय होते हुए बेलइसा स्थित एक मैरिज हॉल पहुंची। मंगलवार को सुबह छह बजे योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित होगा। जलपान करने के बाद बाइक यात्रा सुबह नौ बजे आगे के लिए रवाना होगी।संवाद