फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: छुट्टा पशु को बचाने में बाइक पोल से टकराई, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो में शुक्रवार की रात करीब 1.30 बजे तेज रफ्तार बाइक के सामने अचानक छुट्टा पशु आने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पोल से जा टकराई। हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक श्री मां नवदुर्गा पूजा समिति का अध्यक्ष था। जिसके कारण मेले के बाद विसर्जन की खुशियां मातम में बदल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर बाजार निवासी प्रदीप मधुकर (24) एक पिकअप पर समान चढ़ाने व उतारने का काम करता था। इसके साथ ही वह श्री मां नवदुर्गा पूजा समिति का अध्यक्ष था। शुक्रवार की देर रात करीब डेढ़ बजे रानीपुर रजमो में पिकअप बिगड़ गई। गाड़ी पर काम करने वाला प्रदीप बाइक से बिंद्राबाजार मिस्त्री बुलाने जा रहा था।
जैसे ही वह बाइक लेकर रानीपुर रजमो में पहुंचा तभी अचानक छुट्टा पशु बाइक के सामने आ गया जिससे बाइक अनियंत्रित होकर रोड के किनारे लगे पोल से जा टकराई। जिससे प्रदीप मधुकर के सर में गंभीर चोट लगी। स्थानीय लोग आनन-फानन 108 एंबुलेंस की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर ले गए जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराएं। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक छह भाइयों में पांचवें नंबर पर था। मृतक के भाई राजकुमार मधुकर ने गंभीरपुर थाने में तहरीर दी है। शनिवार की शाम कमेटी के अन्य सदस्यों ने शांतिपूर्ण ढंग से मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें