दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बेलौली गांव के रोड पर मंगलवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार एक की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बनारस के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के सिकड़ी खण्डहर गांव निवासी धर्मेंद कुमार (25) मंगलवार रात करीब 10 बजे अपने मौसेरे भाई आकाश (24) निवासी रमापुर, बनारस के साथ बाइक से बेलौली, दोहरीघाट से मेला देखकर घर लौट रहे थे। रास्ते में डिवाइडर से बाइक टकरा गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर दोनों को दोहरीघाट अस्पताल पहुंचाया। धर्मेंद्र की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लाकर मंडलीय जिला चिकित्सालय ले गए जहां इलाज के दौरान रात 12 बजे धर्मेंद्र मौत हो गई। धर्मेंद्र एक पुत्री के पिता थे।