फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: हादसे के बाद बाइक में लगी आग, सवार बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़नपुर। अतरौलिया थाना अंतर्गत केशवपुर पुल के पास नील गाय से टकरा कर बाइक पलट गई और उसमें आग लग गई। इस हादसे में बाइक जल कर राख हो गई लेकिर उस पर सवार पहले ही गिर जाने से बाल-बाल बच गए। घंटे भर मौके पर हड़कंप मचा रहा। नील गाय भी गंभीर रूप से घायल हो गई है।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौड़िया जलालपुर गांव निवासी विपिन (22) व कौड़िया तमरूआ निवासी सिकंदर निषाद (23) मंगलवार को स्नातक की परीक्षा देने के लिए पड़ोसी जनपद अंबेडकरनगर स्थित प्राइवेट विद्यालय पर गए थे। परीक्षा देकर दोनों एक ही बाइक से वापस घर लौट रहे थे। अभी वे अतरौलिया थाना अंतर्गत केशवरपुर पुल के पास पहुंचे थे कि बाइक के सामने अचानक से नील गाय आ गई। नील गाय से टकरा कर बाइक पलट गई और दूर तक सड़क पर रगड़ाते हुए गई। इससे बाइक में आग लग गई और बाइक धूं-धूं कर जल उठी। गनीमत रही कि बाइक के गिरते ही उस पर सवार दोनों युवक भी गिर गए, जिससे उन्हें खरोंच तो आई लेकिन दोनों बाल-बाल बच गए। बाइक में आग लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन में दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल भेजा गया। घंटे भर रास्ते पर आवागमन प्रभावित रहा। वहीं, इस हादसे में जिस नील गाय से बाइक की टक्कर हुई थी वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसे स्थानीय लोगों ने रास्ते से हटा कर किसी तरह किनारे किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें