फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सराफा की दुकान से युवक को ले गई बिहार पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार पुलिस मंगलवार को जीयनपुर कोतवाली के लाटघाट बाजार स्थित सराफा की दुकान पर मौजूद युवक को अपने साथ लेकर चली गई। इससे बाजार में काफी देर तक हड़कंप मचा रहा। लाटघाट बाजार में बिहार पुलिस सुबह से ही चक्रमण कर रही थी। उसके साथ स्थानीय थाने के भी कुछ पुलिसकर्मी शामिल थे। बिहार पुलिस के गर्दनीबाग थाने के एसआई अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम लाटघाट-रौनापार मार्ग पर स्थित सराफा की एक दुकान पर पहुंची और वहा बैठे अर्जुन वर्मा निवासी कल्याणपुर थाना बड़हलगंज जिला गोरखपुर को लेकर चली गई। पूछने पर एसआई अनिल कुमार ने बताया कि बिहार में हुए एक घटना में पकड़ा गया युवक शामिल है। मुखबिर की सूचना पर उसे उठाया गया है। इसके कुछ और साथियों की भी पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें