शहर के कुवंर सिंह उद्यान में भारत रक्षा दल की ओर से बंदरों को भोजन उफलब्ध कराया गया।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कोरोना संकट में फंसे लोगों को इस समय अन्न के दाने दाने का एहसास हो रहा है। इसके कारण से लोग सड़क के किनारे रोटी चावल आदि कुछ भी नहीं फेंक रहें हैं। इससे जानवरों को अपने पेट की तपिश शांत करने में काफी दिक्कत हो रही है। इस पीड़ा को देखते हुए भारत रक्षा दल के साथियों ने कुछ दिनों से उनके भोजन की व्यवस्था के साथ पानी भी पिला रहे हैं। चिलचिलाती धूप में पानी के बिना जानवर बेसुध से हो गए हैं इसलिए भोजन के साथ पानी पिला के उनके पेट की तासीर को ठंडा करने का एक छोटा सा प्रयास किया जा रहा है। उन्हें खीरा, टमाटर, बैगन, भीगा चना, बिस्किट आदि खिलाया जा रहा है। इस कार्य में मो. अफ़जल, डॉ. धीरजी, बिपिन गुप्ता और मनीष कृष्ण शामिल हैं।