फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्धन और असहाय परिवारों के लिए भारद ने खोला लकड़ी बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना आपदा काल में जरूरतमंदों को दवाई व भोजन की सुविधा देने के साथ अब भारत रक्षा दल ने निर्धन व असहाय की मृत्यु पर उसके दाह संस्कार के लिए लकड़ी उपलब्ध कराने के लिए लकड़ी बैंक खोला है। इस बाबत बुधवार को संगठन के कार्यालय में बैठक कर उक्त निर्णय लिया गया। इसी क्रम में राजघाट बंधा पर लकड़ी बैंक खोला गया है, जहां से कोई भी निर्धन परिवार नि:शुल्क लकड़ी ले सकता है। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में भी दल के कार्यकर्ता लावारिस शवों का दाह संस्कार करने के साथ ही लावारिश शवों के लिए लकड़ी आदि की व्यवस्था करते हैं। भारत रक्षा दल के जिला सचिव रवि प्रकाश ने बताया कि आपदा में सभी लोग परेशान हैं। निर्धन, असहाय परिवार के व्यक्ति की मृत्यु होने पर उसके दाह संस्कार के लिए लकड़ी का खर्च उठाने में परेशानी होती है। संगठन को सूचना मिल रही थी कि कुछ परिवार दाह संस्कार के लिए उधार पैसा लेकर लकड़ी खरीद रहे हैं। तो ऐसे परिवारों की पीड़ा को देखते हुए दाह संस्कार के लिए लकड़ी की व्यवस्था करने का निर्णय भारत रक्षा दल ने किया है। इस मौके पर सुनील वर्मा, धनंजय अस्थाना, जयकिशुन, पप्पू, कौशलेंद्र, जावेद अंसारी, नसीम अहमद, प्रदीप, सतीश, दुर्गेश श्रीवास्तव, डा. धीरजी श्रीवास्तव, हरिकेश विक्रम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें