मेंहनगर। शरद पूर्णिमा पर मेंहनगर स्थित ऐतिहासिक लखरांव पोखरे पर 64वें मेले का आयोजन हुआ। जिसमें आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को महिला और पुरुष पहलवानों ने जोर-आजमाइश की। दंगल में महिला स्पोर्टिंग क्लब, यूपीपी, रेलवे पुलिस, और सीआरपीएफ की महिला पहलवानों के साथ-साथ पुरुष पहलवानों ने भी भाग लिया।
प्रतियोगिता के दौरान हुए प्रमुख मुकाबलों में जौनपुर के पहलवान भैया लाल ने आजमगढ़ स्टेडियम के पहलवान को और महिला पहलवान सेजल मौर्य ने संध्या पाल को पटकनी दी। इसी तरह, अन्नू स्टेडियम और सारिका नीबी के बीच हुई कुश्ती में सारिका ने विजय प्राप्त की। अन्य मुकाबलों में अंकित चकवारा, विशाल भुड़की और प्रीती नीबी ने अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को पटकनी दी।
मेले के समापन पर राम-रावण युद्ध और 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन हुआ, जिसके बाद श्री रामचंद्र की जय के जयकारों से मेला परिसर गूंज उठा।