पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे के पहले दिन शुक्रवार की दोपहर 2.15 बजे गोरखपुर पहुंचे। गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम का जनपद मुख्यालय समेत 22 ब्लाकों में भी आयोजित हुए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, डीएम विशाल भारद्वाज व सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्ता ने हरिऔध कला केंद्र में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, स्वनिधि योजना व आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं ब्लाक स्तर पर पंचायत सचिवालय और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण किया गया। जिसमें लाभार्थियों के साथ ही आम जनता भी शामिल रही। गोरखपुर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। वहीं जिले स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह को पुष्प देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शाम चार बजे के करीब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। लाइव प्रसारण समाप्त होने के बाद जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, डीएम विशाल भारद्वाज व सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्ता ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के कुल 400 लाभार्थियों को चाभी, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 25 को ऋण व आयुष्मान कार्ड के पांच लाभार्थियों को कार्ड वितरित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, भाजपा नेता राजेश महुआरी, सीएमओ डा. आइएन तिवारी, डीएम विशाल भारद्वाज व मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता शामिल रहे।