फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमक्खियों ने काट कर ले ली वृद्ध की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। बकरी चराने सिवान में गए एक वृद्ध को मधुमक्खियों ने इतना काट लिया कि उसकी जान चली गई। वृद्ध की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया है। पहिजनरामपुर गांव निवासी 65 वर्षीय खालिद रजा पुत्र नूर मोहम्मद रोजीरोटी के लिए मुम्बई रहता था। इन दिनों वह घर आया हुआ था। सोमवार की सुबह वह अपनी बकरियों को चराने के लिए गांव के पास स्थित बाग में लेकर कर गया था। इसी दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। मधुमक्खियां काफी अधिक संख्या में थी और पूरे शरीर पर मधुमक्खियों ने काट लिया। किसी तरह भाग कर चीखते-चिल्लते हुए वह घर पहुंचा, तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। परिजन व ग्रामीण उसे लेकर तत्काल अस्पताल पहुंचे लेकिन इलाज शुरू होने के पूर्व ही खालिद रजा की मधुमक्खियों के काटने से मौत हो गई। मृतक दो पुत्र व चार पुत्रियों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। खालिद की मौत के बाद गांव में मधुमक्खियों को लेकर दहशत व्याप्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें