फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: बाटला हाउस मुठभेड़ का दोषी आजमगढ़ में सुपर्दे खाक, तिहाड़ में काट रहा था उम्रकैद की सजा

Mon, 30 Jan 2023 06:48 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी शहजाद अहमद को सोमवार को आजमगढ़ के खालिसपुर गांव स्थित पैतृक गांव में सुपर्दे खाक किया गया। बाटला हाउस मुठभेड़ मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आतंकी शहजाद की शनिवार को मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
आतंकी शहजाद अहमद को उसके पैतृक गांव स्थित कब्रिस्तान में दफनाया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाटला हाउस मुठभेड़ में इंस्पेक्टर मोहन चंद को गोली मारने के दोषी और उम्र कैद की सजा काट रहे शहजाद अहमद को सोमवार को आजमगढ़ के खालिसपुर गांव स्थित पैतृक गांव में सुपर्दे खाक किया गया। इंडियन मुजाहिदीन (आईएम ) के आतंकी शहजाद अहमद की मौत दो दिन पहले दिल्ली एम्स में हुई थी। बिलरियागंज के खालिसपुर गांव स्थित कब्रिस्तान में शव दफनाने के दौरान पुलिस व पीएसी की मौजूदगी रही। शहजाद आतंकी संगठन आईएम का सक्रिय सदस्य था और कई बम धमकों में उसका नाम सामने आया था।

विज्ञापन


शहजाद आजमगढ़ जिले के नसीरपुर खालिसपुर गांव का रहने वाला था। वो आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन का हिस्सा था। अदालत ने उसे साल 2008 में हुई बाटला हाउस मुठभेड़ मामले में इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा की हत्या व अन्य अधिकारियों पर हमला करने का दोषी ठहराया था। शहजाद को साल 2013 में आजीवन कारावास की सजा हुई थी।

दिसंबर से था अस्पताल में भर्ती

शहजाद अहमद 6 फरवरी 2010 में तिहाड़ जेल आया था। पिछले साल 7 जुलाई को मंडोली के जेल नंबर- 15 में भेज दिया गया था। शहजाद को पित्त की थैली में पथरी होने पर उसे पिछले साल 8 दिसंबर को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल भेज गया था। बाद में उसे गंभीर बीमारी हो गई थी। सफदरजंग से उसे एम्स में रेफर कर दिया गया था। बीते शनिवार सुबह 7.42 बजे उसने दम तोड़ दिया। 

Trending Videos

2008 में हुआ था बाटला हाउस मुठभेड़ 

शहजाद अहमद को बिलरियागंज क्षेत्र स्थित घर से गिरफ्तार किया गया था - फोटो : सोशल मीडिया
स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि इंडियन मुजाहिदीन के कुछ आतंकी बाटला हाउस इलाके के एक मकान में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर 19 सितंबर, 2008 की सुबह इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा समेत कई पुलिस अधिकारी उस वक्त मौके पर पहुंचे और आतंकियों को घेरने का प्लान बनाया। इसी दौरान आतंकियों के साथ बाटला हाउस के मकान नंबर एल-18 में मुठभेड़ हो गई। 
विज्ञापन

बाटला हाउस केस (फाइल फोटो)
मुठभेड़ में शहजाद के दो साथी आतिफ आमीन और मोहम्मद साजिद मारे गए थे। इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा शहीद हो गए थे।  वहीं, एक आरोपी को मौके से ही पकड़ लिया गया था। इस एनकाउंटर में शामिल आरिज नाम का एक अन्य आतंकवादी भागने में कामयाब हो गया था, लेकिन बाद में उसे नेपाल से गिरफ्तार कर लिया गया था। बाटला हाउस केस में आतंकी आरिज खान को पहले ही फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें