मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को जिले की 11 थानों में बने बैरकों/हास्टलों का लखनऊ ने वर्चुअल लोकार्पण किया। इससे जिले के 11 थानों में 552 पुलिसकर्मियों के रहने की व्यवस्था होगी। जिले स्तर पर मुख्य कार्यक्रम निजामाबाद थाने पर आयोजित हुआ। जिसमें आईजी अखिलेश कुमार, डीएम विशाल भारद्वाज व एसपी अनुराग आर्य मौजूद रहे। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री का संबोधन भी सुना।
जिले के कुल 11 थानों पर पुलिस लाइन में कर्मियों के रहने के लिए हास्टल/बैरक का निर्माण कराया गया है। पुलिस लाइन में कुल 200 पुलिस कर्मियों के लिए बैरक बना है। वहीं सरायमीर, मुबारकपुर, देवगांव, निजामाबाद, जीयनपुर व तहबरपुर थाने पर 40-40 कर्मियों के लिए, रौनापार, पवई व दीदारगंज थाने पर 32-32 कर्मियों के लिए, बरदह थाने पर 16 कर्मियों के लिए बैरक का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने तहबरपुर, जीयनुपर, दीदारगंज, निजामाबाद, देवगांव, बरदह, पवई, मुबारकपुर व सरायमीर थाने पर बने एक-एक विवेचना कक्ष व मुबारकपुर थाने पर महिला पुलिस चौकी परामर्श केंद्र भवन का भी वर्चुअल लोकार्पण किया। जिले में मुख्य कार्यक्रम निजामाबाद थाने पर आयोजित हुआ। जहां आईजी अखिलेश कुमार, एसपी अनुराग आर्य, जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल समेत अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। वहीं सभी थानों पर वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण व मुख्यमंत्री का संबोधन भी लोगों को सुनाया गया।