फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बरनवाल महिला समिति का हुआ गठन, मंजू बनीं अध्यक्ष

विज्ञापन
बरनवाल महिला समिति की नवनिर्वाचित महिला पदा​धिकारी।  संवाद
विज्ञापन
सरायमीर। सरायमीर बाजार में बरनवाल महिला समिति की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति का गठन भी किया गया। इसमें मंजू बरनवाल को अध्यक्ष, वेदप्रिया बरनवाल को मंत्री, दिव्या बरनवाल को कोषाध्यक्ष तथा लक्ष्मी बरनवाल को संगठन मंत्री के रूप में मनोनीत किया गया।कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष नीशिमा बरनवाल, महामंत्री सविता बरनवाल, कोषाध्यक्ष मंजरी बरनवाल एवं कार्यकारिणी सदस्य श्वेता बरनवाल व प्रतिमा बरनवाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस अवसर पर बरनवाल समाज की महिलाओं और बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को आनंदमय बना दिया। कार्यक्रम के साथ ही होली मिलन समारोह भी बड़े ही भव्य और उल्लासपूर्ण तरीके से मनाया गया, जिसमें समाज के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और गले मिल बधाई दी। साथ ही आपसी एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक समृद्धि का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें