फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार चुनाव : कोषाध्यक्ष सहित पांच पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़।
विज्ञापन

दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए दाखिल पर्चे की जांच के बाद शुक्रवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की गई। दो उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। नाम वापसी के बाद कोषाध्यक्ष समेत चार पदों पर पांच उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। निर्वाचन अधिकारी शिवधन प्रसाद ने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर चार उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। इसमें से प्रकाश सिंह ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। सहमंत्री पुस्तकालय पद पर दो लोगों ने नामांकन किया था। नाम वापसी के दौरान ज्ञानचंद ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इस पद पर एक उम्मीदवार रहने से उनका निर्विरोध निर्वाचन होगा। सह मंत्री प्रकाशन और कोषाध्यक्ष पद पर एक-एक उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। उपाध्यक्ष के दो पदों पर भी एक-एक नामांकन दाखिल हुए हैं। इनका भी निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए दाखिल तीन, मंत्री पद के लिए दाखिल चार और सहमंत्री प्रशासन के लिए दाखिल दो नामांकन पत्रों में से किसी ने अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया है। इन पदों पर आगामी 14 जुलाई को मिटिंग हाल में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। अगले दिन 15 जुलाई को सुबह नौ बजे से मतगणना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें