फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार चुनाव : 12 प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटिका में बंद

विज्ञापन
दी डि​स्ट्रिक्ट बार एसोसिएन के चुनाव को लेकर मतदान करते अ​धिवक्ता। श्रोत-एसो​सिएशन
विज्ञापन
आजमगढ़ : दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारी समिति के सत्र 2026-27 का वार्षिक चुनाव मंगलवार को हुआ। चुनाव में 12 पदों के लिए 30 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। 8 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। शेष 4 पदों के लिए 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। एसोसिएशन के 420 अधिवक्ता मतदाताओं में से 415 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव अधिकारी अधिवक्ता शिवधन प्रसाद चौरसिया ने बताया कि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें अधिवक्ता बलिराम यादव, भृगुनाथ राम और महेंद्र प्रताप सिंह शामिल हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए तीन उम्मीदवार हैं। इसमें अधिवक्ता मुन्ना सिंह, लौटू राम मौर्य, सत्य प्रकाश चतुर्वेदी और मंत्री पद के लिए चार प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। इसमें अधिवक्ता मनोज राय, दीपक श्रीवास्तव, रविशंकर यादव, सतिराम प्रजापति शामिल हैं। सहमंत्री प्रशासन पद के लिए दो उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला है। इसमें अधिवक्ता आनंद प्रकाश यादव और राहुल उपाध्याय हैं। इन सभी का भाग्य मतपेटियों में कैद हो गया है। बुधवार की सुबह 10 बजे से पुस्तकालय कक्ष में मतगणना शुरू होगी। मतगणना पूरी होने के बाद ही अंतिम परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें