फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शार्ट सर्किट से बैंक शाखा और घर में लगी आग, नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बैंक शाखा और घर में सर्किट से आग लग गई। मकान में लगी आग से घर गृहस्थी का सामान जल गया तो वहीं बैंक में आग से कंप्यूटर और कागजात जलकर राख हो गए। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बिंद्राबाजार : मुहम्मदपुर बाजार में स्थित यूनियन बैंक की शाखा में बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े छह बजे खिड़की की तरफ से धुआं निकलने लगा। इस पर बाजारवासियों ने 112 नंबर पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। इसके बाद लोगों ने बैंक के कर्मचारियों को खबर की। सूचना पर बैंक मैनेजर रवि चौधरी और अन्य स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंचे। बैंक का ताला खोलकर अंदर जाने पर शाखा प्रबंधक के टेबल पर रखा हुआ कंप्यूटर, टेलीफोन और पंखा जला मिला। मेंहनगर : तरवां थाना के बाघपुर गांव निवासी इनरमन चौहान का कच्चा मकान है। कुछ खपरैल वाले हिस्से पर वह करकट डाल कर परिवार के साथ रहता था। बुधवार की रात परिवार खाना खाकर घर के बाहर सो रहा था। रात लगभग साढ़े 12 बजे अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। घर के अंदर से आग की पलट व धुंआ उठता देख इनरमल ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए। घंटों प्रयास के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। तब तक घर में रखा नकदी, अनाज, बर्तन, बिस्तर, कपड़ा जल कर राख हो चुका था। ग्राम प्रधान संदीप कुमार ने घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें