फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बहुजन मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च

विज्ञापन
07 जुलूस निकालकर नारेबाजी करते बहुजन मु​क्ति मोर्चा के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। 26 से 30 दिसंबर तक कटक ओडिसा में बामसेफ व भारत मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन की परमिशन रद्द किए जाने पर बृहस्पतिवार को बहुजन मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जुलूस मार्च निकाला। शहर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम होने के चलते प्रशासन ने जुलूस को कलेक्ट्रेट जाने से रोक दिया। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने ठंडी सड़क स्थित पार्क में नारेबाजी की। बहुजन मुक्ति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष लाल बहादुर त्यागी ने कहा कि कटक के अधिवेशन का परमिशन रद्द करना आरएसएस और भाजपा का षड्यंत्र है। कहा कि इस अधिवेशन की परमिशन नियम संगत ली गई थी। प्रशासन ने पूरी जांच-परख करके ही परमिशन दी थी। भाजपा और आरएसएस के लोगों को यह इतना नागवार गुजरा कि प्रशासन से परमिशन को ही रद्द करा दिया। यह कृत्य लोकतंत्र पर हमला है, बल्कि ओबीसी, एससीएसटी और मूल निवासी समाज की आवाज दबाने का प्रयास है। मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु प्रधान ने कहा कि किसी भी सूरत में इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर धर्मेंद्र चौहान, सुभाष बौद्ध, रामदवर, विरेंद्र कुमार, नागेंद्र कुमार विश्वकर्मा, दीपक बौद्ध उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें