फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बाहुबली रमाकांत व कुख्यात कुंटू की वीसी से हुई पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद न्यायालय में शुक्रवार को तीन बड़े मामलों में दो बाहुबली रमाकांत यादव व कुख्यात ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कोर्ट में पेशी हुई। रमाकांत को अगली सुनवाई के लिए 17 अगस्त तो कुंटू सिंह को पांच सितंबर की तारीख तय की गई। रमाकांत यादव की फूलपुर जहरीली शराब कांड में एमपी एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा की अदालत में फतेहगढ़ जेल से वीसी से पेशी हुई। मामले में न्यायाधीश ने 17 अगस्त की तारीख सुनवाई के लिए तय की। वहीं कुख्यात ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू की दो मामलों में गैंगस्टर कोर्ट के न्यायाधीश रामानंद की अदालत में कासगंज जेल से वीसी के जरिए पेशी हुई। कुंटू को जज ने पांच सितंबर की तारीख सुनवाई के लिए दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें