फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: SC-ST मामले में बाहुबली विधायक रमाकांत को मिली जमानत, मगर जेल में ही रहना होगा

Sat, 20 Aug 2022 04:49 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ के फूलपुर पवई विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक रमाकांत यादव को शनिवार को जमानत मिल गई। हालांकि वह अभी जेल में ही रहेंगे। 
विज्ञापन
विधायक रमाकांत यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के फूलपुर पवई विधानसभा क्षेत्र से बाहुबली विधायक रमाकांत यादव को कोर्ट से एक मामले में जमानत मिल गई है। विधायक का नाम माहुल शराब कांड में भी सामने आया है। जिसके चलते वे जमानत मिलने के बाद भी अभी जेल में ही रहेंगे। 

विज्ञापन


सरायमीर थाने में बाहुबली विधायक रमाकांत यादव समेत तीन के खिलाफ एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज है। जिस पर एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई चल रही है। रमाकांत समेत अन्य दोनों आरोपियों लाल बहादुर सिंह व घनश्याम यादव की तरफ से न्यायालय में जमानत के लिए अर्जी दाखिल की गई थी।

जिस पर सुनवाई पुरी करते हुए न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट ओम प्रकाश वर्मा ने बाहुबली विधायक समेत दोनों अन्य आरोपियों को जमानत दे दिया। बाहुबली विधायक वर्तमान में जिला कारागार में बंद है। रमाकांत के अधिवक्ता अद्या शंकर दुबे ने बताया कि माहुल जहरीली शराब कांड में भी पुलिस ने रमाकांत यादव का नाम सामने लाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके चलते एससी-एसटी मामले में जमानत मिलने के बाद भी वे अभी जेल में ही रहेंगे। जिसकी सुनवाई अदालत में चल रही है। बता दें कि जेल में बंद रमाकांत से मिलने के लिए 23 अगस्त को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आजमगढ़ आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें