बाहुबली विधायक रमाकांत यादव की शुक्रवार को दो मामलों में कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी हुई। एक मामले में 20 जुलाई तो दूसरे में 28 जुलाई की अगली तारीख नियत की गई। फूलपुर के अंबारी बाजार में 1998 में रमाकांत यादव व अकबर अहमद डंपी के बीच भिड़ंत हुई थी। जिसमें दोनों पक्षों ने हवाई फायरिंग की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कियाथा। जिसमें अकबर अहमद डंपी व रमाकांत के साथ इनके समर्थकों को नामजद किया गया था। इस मामले में की सुनवाई एमपी एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा की अदालत में चल रही है। शुक्रवार को वीसी के माध्यम से रमाकांत यादव की पेशी हुई। जिसमें न्यायाधीश ने सुनवाई के लिए अब 28 जुलाई की तारीख नियत किया है। वहीं दूसरा मामला चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का है। पवई ब्लाक प्रमुख चुनाव के दौरान रमाकांत कई वाहनों के कारवां के साथ पहुंचे थे। यह मामला एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट अशोक कुमार की अदालत में था। इसमें भी रमाकांत वीसी से पेश हुए। इस मामले में न्यायाधीश ने 20 जुलाई की तिथि नियत की।