फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बाबा महाकाल की निकली शोभायात्रा, अघोरी नृत्य बना आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
नरौली पर अघोर नृत्य को देखते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में बुधवार को धार्मिक आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब पहली बार 108 कुंडी रुद्र चंडी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस पावन अवसर पर भगवान महादेव की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान नंदी पर बैठकर मां पर्वती की झांकी दिखी। वहीं, अघोरी नृत्य आकर्षण का केंद्र बना रहा। शोभायात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा। वहीं महिलाएं कलश को सिर पर रखकर चलती रही।शोभायात्रा में औघड़ (अघोरी) भेष धारण किए साधकों द्वारा किया गया नृत्य श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। ढोल-नगाड़ों और भक्ति संगीत के बीच अघोरी नृत्य ने माहौल को शिवमय बना दिया। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। आयोजकों ने बताया कि रुद्र चंडी महायज्ञ के साथ-साथ रोजाना शाम को शिव महापुराण कथा का भी आयोजन किया जाएगा। इससे जनपद में धार्मिक वातावरण और अधिक सुदृढ़ होगा। यज्ञ के व्यवस्थापक अभिषेक ने बताया कि कथा वाचक उत्तम दास जी महाराज बृहस्पतिवार से शाम चार बजे कथा सुनाएंगे जो रात आठ बजे तक चलेगी। इस शोभा यात्रा में सैकड़ों महिलाएं कलश लेकर पैदल नरौली से सुखदेव पहलवान तिराहा होते हुए बवाली मोड़ पहुंचे इसके बाद पुन: तमसा तट पर बने यज्ञ स्थल पर पहुंची। जहां कलश को स्थापित कर श्रद्धालुओं ने महायज्ञ में आहुति देकर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें