फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्धावस्था में बीए की छात्रा फंदे से झूली

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के धनारबांध गांव की एक छात्रा ने मंगलवार की सुबह घर में ही रस्सी से चूल्ले के सहारे फंदा डाल कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। धनारबांध गांव की निशा यादव (18) बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। मंगलवार की सुबह वह कमरे में चली गई थी और अंदर से बंद कर लिया था। परिवार वालों ने उसे आवाज दी तो वह बाहर नहीं निकली। कई बार पुकारने पर भी जब वह नहीं आई तो परिजन उसने बुलाने कमरे में पहुंचे। कमरे का दरवाजा खोलते ही स्तब्ध रह गए। निशा रस्सी के सहारे फंदे पर लटक रही थी। परिजनों की सूचना पर जहानागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पिता ने बताया कि वह बीमार चल रही थी। हो सकता है कि बीमारी की वजह से ही उसने ऐसा कदम उठाया हो। मृतका दो भाईयों की इकलौती बहन थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें