फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgrah news: बीए की छात्रा ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, दो दिन पहले फैजाबाद से परीक्षा देकर लौटी थी

Tue, 14 Feb 2023 07:51 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

दावनपारा गांव निवासी रूपम मौर्या बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। रविवार की देर रात वह घर की मंड़ई में फांसी लगा ली। सोमवार की सुबह परिवार के लोगों ने उसे फंदे पर लटकता देखा तो सूचना पुलिस को दिया।
विज्ञापन
फांसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में पवई थाना क्षेत्र के दावनपारा गांव निवासी एक युवती ने रविवार की रात मड़ई में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों को सोमवार की सुबह घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन

दावनपारा गांव निवासी रूपम मौर्या (22) बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। रविवार की देर रात वह घर की मंड़ई में फांसी लगा ली। सोमवार की सुबह परिवार के लोगों ने उसे फंदे पर लटकता देखा तो सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पवई थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार वह दो दिन पूर्व ही फैजाबाद से परीक्षा देकर वापस लौटी थी। मृतका के पिता बीते 15 सालों से लापता है। घर पर वह मां व दो छोटे भाइयों के साथ रहती थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें