फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केट बाल प्रतियोगिता में आजमगढ़ ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। संविधान दिवस के अवसर पर सुखदेव पहलवान स्पोटर्स स्टेडियम में मंगलवार को मंडल स्तरीय बालक बास्केट बाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में आजमगढ़, मऊ और बलिया की टीम शामिल हुइ। प्रतियोगिता का उद्घाटन बास्केट बाल खिलाड़ी और पूर्व सभासद विशाल श्रीवास्तव ने किया। पहला मैच बलिया और मऊ के बीच खेला गया। जिसमें बलिया की टीम ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में 38-37 से विजयी रही। इसी प्रकार दूसरा मैच मऊ और आजमगढ़ के बीच खेला गया जिसमें आजमगढ़ की टीम 49-47 के काफी अंतर से विजयी रही। फाइनल मैच बलिया और आजमगढ़ की टीम के बीच खेला गया। जिसमें आजमगढ़ की टीम काफी संघर्षपूर्ण मुकाबले में 65-69 के अंतर से विजयी रही। समापन और पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि बलवंत यादव ब्लाक प्रमुख निजामाबाद और विशिष्ट अतिथि पिंटू सिंह ब्लाक प्रमुख देवरिया ने किया। इस अवसर पर रामजी, राहुल यादव, टिंकल सिंह, पिंटू यादव, मनीष गुप्ता, धीरेंद्र शर्मा, प्रेम यादव के अलावा निर्णायक मंडल में मंगल प्रसाद, नवल कुमार, लक्ष्मण प्रसाद, चंदन सिंह, राजेश सिंह, धनंजय सिंह आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रशिक्षिकों में शैलेश यादव, रामा यादव, भूपेंद्र वीर सिंह उपस्थित रहे। उप क्रीड़ाधिकारी राजनारायण प्रसाद ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता का संचालन मोहम्मद जावेद अख्तर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें