फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: नवनिर्वाचित नपाध्यक्ष ने ली पद और गोपनीयता की शपथ, खचाखच भरा रहा मैदान

Fri, 26 May 2023 01:26 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष और 25 सभासदों के शपथ ग्रहण के लिए डीएवी इंटर कालेज मैदान में व्यवस्था की गई थी। शपथ ग्रहण समारोह में काफी संख्या में लोग पहुंचे। सबके समक्ष नवनिर्वाचित अध्यक्ष सरफराज आलम और सभासदों ने बिना किसी भेदभाव के कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान लोगों ने करतल ध्वनि से नए नपाध्यक्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन
Azamgarh: नवनिर्वाचित नपाध्यक्ष ने ली पद और गोपनीयता की शपथ, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगरपालिका परिषद आजमगढ़ के 20 वें अध्यक्ष के रूप में शुक्रवार को सरफराज आलम ने शपथ ग्रहण किया। इस दौरान एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद निर्वाचित सभासदों को शपथ ग्रहण कराया।

विज्ञापन

आजमगढ़ नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष और 25 सभासदों के शपथ ग्रहण के लिए डीएवी इंटर कालेज मैदान में व्यवस्था की गई थी। शपथ ग्रहण समारोह में काफी संख्या में लोग पहुंचे। सबके समक्ष नवनिर्वाचित अध्यक्ष सरफराज आलम और सभासदों ने बिना किसी भेदभाव के कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान लोगों ने करतल ध्वनि से नए नपाध्यक्ष का स्वागत किया। हालांकि इस दौरान जिस हिसाब से लोगों के पहुंचने की उम्मीद थी उस हिसाब से लोग कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। क्योंकि कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई सारी कुर्सियां खाली थी। जबकि नगरपालिका द्वारा कार्यक्रम स्थल पर 1500 लोगों के बैठने और नाश्ते पानी की व्यवस्था की गई थी। शपथ ग्रहण के बाद लोगों ने नए अध्यक्ष और सभासदों को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें