फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलह से तंग युवक और अधेड़ ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पवई/मार्टीनगंज। बरदह थाना क्षेत्र के दुबरा गांव निवासी अधेड़ और पवई थाने के मैग्ना गांव निवासी युवक बीते चौबीस घंटे के भीतर पारिवारिक कलह से तंग आकर आत्महत्या कर लिया। युवक की लाश कमरे में छत के चुल्ले के सहारे लटक रही थी। जबकि अधेड़ की लाश गांव में पोखरे के भीटे पर पेड़ से लटकती हुई मिली। दोनों की लाश नायलान की रस्सी के सहारे लटक रही थी। पुलिस दोनों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। अधेड़ सूर्यकुमार सिंह (46) पुत्र लालेंद्र बरदह थाने के दुबरा गांव के निवासी थे। किसी बात को लेकर घर में कई दिनों से विवाद चल रहा था। इस बात से नाराज सूर्यकुमार सिंह शनिवार की भोर में उठे और शौच के लिए सोहिला पोखरे पर चले गए। वहां नायलान की रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया। सुबह गांव के लोग खेत की तरफ गए तो सूर्यकुमार की लटकी हुई लाश देख घर वालों को सूचना दी। वह तीन भाईयों में छोटे थे। दो बेटा और एक बेटी के पिता था। इसीक्रम में पवई थाने के मैग्ना गांव निवासी शैलेष गुप्ता (35) पुत्र ओमप्रकाश के घर में भी किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। जिसको लेकर वह कई दिनों से परेशान था। शुक्रवार की रात भोजन कर अपने कमरे में सो गया। दूसरे दिन शनिवार को जब काफी देर तक नहीं जगा तो परिवार के लोग जगाने पहुंचे। इस दौरान भीतर शैलेष की लाश छत के चुल्ले से नायलान की रस्सी के सहारे लटक रही थी। वह एक बेटे का पिता था। दूसरा बच्चा पैदा होने वाला है। घर वालों के मुताबिक वह गाड़ी खरीदने और बेचने का काम करता था। कई लोगों से कर्ज भी ले चुका था। इसको लेकर अक्सर घर और बाहर के लोगों से विवाद होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें