आजमगढ़। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माले से संबद्ध अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अपनी मांगों के समर्थन में कलेक्ट्रेट स्थित रिक्शा स्टैंट पर धरना-प्रदर्शन किया। धरने के बाद मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपा गया। सौंप गए मांग पत्र में भूमिहीनों-गृहविहीनों का राष्ट्रीय रजिस्टर बनाने एवं उनके लिए आवास और आवासीय पट्टे की गारंटी करने, ग्राम समाज की बंजर-वन भूमि से गरीबों को जबरन उजाडऩे बंद किए जाने, आम नागरिकों के रोजगार, जीवन सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की गारंटी लिए जाने की सरकार से मांग की गई है। आयोजित सभा को संबोधित करते हुए माले के वरिष्ट नेता जय प्रकाश नारायण ने कहा कि कारपोरेट परस्त नीतियों के चलेते देश की अर्थव्यवस्था आईसीयू में चली गई है। रोजगार मिलने की बात तो दूर बड़े पैमाने पर रोजगार से छटनी की जा रही है। माले के राज्य स्थायी सदस्य ओम प्रकाश सिंह ने कमजोर वर्गो के लोगों से अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर संघर्ष करने के लिए कहा। सभा में कामरेड बसंत, सुदर्शन, विनोद सिंह, रामजीत प्रजापति, लालचंद निषाद, रामसुधार, रामकृष्ण यादव, श्याम नारायण, चंदू वनवासी, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे और विचार व्यक्त किए।