आजमगढ़। लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य/अवर अधीनस्थ (सामान्य/विशेष चयन) प्रारंभिक व सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी परीक्षा जिले में 44 केंद्रों पर आयोजित होगी। जिस पर 20 हजार 960 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की तैयारी में प्रशासनिक अमला जुट गया है। आयोग ने संभावित परीक्षा केंद्रों की सूची डीआईओएस कार्यालय से तलब किया था। जिस पर डीआईओएस कार्यालय ने 70 विद्यालयों की सूची जिसमें एक राजकीय, 30 एडेड व 39 वित्तविहीन विद्यालय शामिल थे भेजी गई थी। इन 70 विद्यालयों की सूची में से आयोग ने 44 विद्यालयों का चयन परीक्षा केंद्र के रुप में किया है। आयोग से परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी होते ही प्रशासनिक अमला परीक्षा की तैयारियों में जुट गया है। 15 दिसंबर को इन 44 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जायेगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। सुबह की पाली 9.30 से 11.30 बजे तक दोपहर की पाली 2.30 से 4.30 बजे तक होगी। एडीएम प्रशासन को परीक्षा का नोडल अधिकारी बनाया गया है। अब परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए मजिस्ट्रेटों के साथ ही प्रत्येक केंद्र पर पर्यवेक्षक आदि के तैनाती की कवायद जोरशोर से शुरू कर दी गई है।