एसपी अनुराग आर्य द्वारा बुधवार की सुबह जारी की गई सूची के अनुसार निरीक्षक नंद कुमार तिवारी को क्राइम ब्रांच से निरीक्षक अपराध व प्रभारी थाना गंभीरपुर, निरीक्षक नदीम अहमद फरीदी को क्राइम ब्रांच से प्रभारी निरीक्षक दीदारगंज, निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह को प्रभारी मीडिया सेल से प्रभारी निरीक्षक मेहनाजपुर बनाया गया है।
लगभग सप्ताह भर की छुट्टी से लौटते ही एसपी अनुराग आर्य ने महकमे में बड़ा फेर बदल कर दिया है। 11 निरीक्षकों व 10 उपनिरीक्षकों का कार्य क्षेत्र बदल दिया गया है। इसमें एसओ पवई क्षेत्र में चल रहे धर्मांतरण के खेल में निलंबित कर दिए गए है तो वहीं एसओ निजामाबाद सोनकर दंपत्ति हत्याकांड में थानेदारी से वंचित हो गए। वहीं एसओ अहरौला व महराजगंज कार्यो के प्रति लापरवाही के चलते थानेदारी से हटा दिए गए है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Sonebhadra: घर के पास आम के पेड़ पर लटकता मिला गर्भवती महिला का शव, पति ने बताया रात में क्या-क्या हुआ था?
एसपी अनुराग आर्य द्वारा बुधवार की सुबह जारी की गई सूची के अनुसार निरीक्षक नंद कुमार तिवारी को क्राइम ब्रांच से निरीक्षक अपराध व प्रभारी थाना गंभीरपुर, निरीक्षक नदीम अहमद फरीदी को क्राइम ब्रांच से प्रभारी निरीक्षक दीदारगंज, निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह को प्रभारी मीडिया सेल से प्रभारी निरीक्षक मेहनाजपुर बनाया गया है। निरीक्षक संजय कुमार पाल को लाइन से प्रभारी निरीक्षक तरवां, निरीक्षक अनुराग कुमार को निरीक्षक अपराध थाना दीदारगंज से निरीक्षक अपराध थाना पवई, निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह को थाना अहरौला से क्राइम ब्रांच, निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह को थाना निजामाबाद से क्राइम ब्रांच की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को थाना प्रभारी कप्तानगंज से निरीक्षक अपराध थाना तहबरपुर, निरीक्षक सूर्यवंश यादव को निरीक्षक अपराध थाना निजामाबाद से निरीक्षक अपराध थाना दीदारगंज, निरीक्षक अशोक दत्त त्रिपाठी निरीक्षक अपराध थाना कप्तानगंज को निरीक्षक अपराध थाना कोतवाली जीयनपुर व निरीक्षक अवधेश अवस्थी निरीक्षक अपराध थाना कोतवाली जीयनपुर को निरीक्षक अपराध थाना मेहनाजपुर बनाया गया है।
इसी क्रम में एसपी ने उपनिरीक्षक धीरेंद्र बहादुर सिंह चौकी गंभीरपुर को थाना तरवां, अजय कुमार सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी गंभीरपुर, एसआई सच्चिदानंद को थाना मेहनाजपुर से निजामाबाद, संजय सिंह को थाना सिधारी से महराजगंज, विजय प्रकाश मौर्या को थाना प्रभारी गंभीरपुर से थाना प्रभारी कप्तानगंज, बसंत लाल थाना प्रभारी तरवां को थाना प्रभारी बिलरियागंज, ब्रह्मदीन पांडेय थानाध्यक्ष बिलरियागंज को थानाध्यक्ष कंधरापुर, सुनील कुमार दुबे थानाध्यक्ष कंधरापुर को थानाध्यक्ष अहरौला, रमेश कुमार थानाध्यक्ष पवई को निलंबित पर पुलिस लाइन, थानाध्यक्ष महराजगंज कमलाकांत वर्मा को चौकी प्रभारी मार्टीनगंज बनाया गया है। छुट्टी से लौटते ही एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसपी ने अभी और ऐसी कार्रवाई होने से इंकार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था दुरूस्त करने को लेकर यह कवायद की गई है।