फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh Encounter: बोलेरो सवार बदमाशों से हुई पुलिस की मुठभेड़, वांछित हारून उर्फ नाटे के पैर में लगी गोली

Sat, 17 Dec 2022 03:17 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि शनिवार की सुबह लगभग 6.45 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश बोलेरो के जरिए वाराणसी की तरफ जाने वाले हैं। इस सूचना पर पुलिस ने वाहनों की जांच शुरू की। तभी पुलिस ने गंभीरपुर की तरफ से आ रही बोलेरो को पुलिस ने जब रुकने का इशारा किया तो उसमें सवार लोग पुलिस पर फायर कर भागने लगे।
विज्ञापन
बोलेरो सवार बदमाशों से हुई पुलिस की मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर ईंट भट्ठे के पास शनिवार की सुबह पुलिस और बोलेरो सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस घटना में बदमाश हारून उर्फ नाटे पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन





एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि शनिवार की सुबह लगभग 6.45 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश बोलेरो के जरिए वाराणसी की तरफ जाने वाले हैं। इस सूचना पर पुलिस ने वाहनों की जांच शुरू की। तभी पुलिस ने गंभीरपुर की तरफ से आ रही बोलेरो को पुलिस ने जब रुकने का इशारा किया तो उसमें सवार लोग पुलिस पर फायर कर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया तो वह देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर स्थित ईंट भट्ठे के पास पहुंचे जहां उनकी गाड़ी गड्ढ़े में फंस गई। जहां पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने गिरफ्तार कर जब उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम हारून उर्फ नाटे बताया। बोलेरो में सवार अन्य बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें