गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजकुमार सिंह व स्वाट प्रभारी द्वितीय संयज सिंह को सूचना मिली कि तीन जुलाई को वी मार्ट के पास 7.11 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाश बाइक से बाग लखराव की तरफ आने वाले है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और बताए हुए स्थान पर जा धमकी। कुछ देर बाद बाइक सवार आए तो उन्हें रुकने का इशारा किया गया लेकिन हड़बड़ाहट में बाइक मोड़ते समय सड़क पर फिसल गया और भागते हुए वह पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई जो एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल भेजा गया। घायल बदमाश की पहचान मेंहनगर थाना क्षेत्र के ठोठिया गांव निवासी दिनेश राम उर्फ कल्लू व दूसरे बदमाश महादेव पारा गांव निवासी राजन राम के रूप में की गई। उनके पास से लूट का 1,45,300 रुपये, दो तमंचा, कारतूस व घटना में प्रयुक्त एक बाइक और तीन मोबाईल बरामद किया गया।अभियुक्त राजन के विरुद्ध कुल नौ मुकदमें पंजीकृत हैं।
घटना में आठ लोग हुए थे शामिल
आजमगढ़। पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त राजन ने बताया कि तीन जुलारई को वह लोग वी मार्ट के पास से रेडियेन्श कैश मैनेजमेन्ट के कर्मचारी को तमंचा दिखाकर कुल 7.11 लाख रुपये लूट की घटना करते हुए वहां से भाग गए थे। जिसमें कुल 8 लोग थे। भूमिका के अनुसार रुपयों का बंटवारा किया गया था, जिसमें राजन को एक लाख पांच हजार रुपये व दिनेश को 60 हजार रूपये हिस्से के मिले थे। शेष रूपये फरार अभियुक्तों के पास है।