फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मंडलीय विद्यालयीय एथलेटिक्स में पहले दिन आजमगढ़ का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज में शनिवार को मंडलीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जेडी दिनेश कुमार सिंह ने किया। इसके बाद आजमगढ़, मऊ और बलिया की टीमों ने मार्च पास्ट किया। जिसमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की एनसीसी की छात्राओं और श्री शंकर जी इंटर कॉलेज की स्काउट बटालियन ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता का समापन 20 अक्तूबर को होगा और इसी के जरिए आजमगढ़ मंडल की टीम का चयन किया जाएगा, जो 4 से 8 नवंबर को वाराणसी में आयोजित प्रादेशिक प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी और मंडल का प्रतिनिधित्व करेगी। इस दौरान विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार, वीरेंद्र प्रताप सिंह, डॉक्टर रणधीर सिंह, अजीत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

आज के मुकाबले
- 800 मीटर सीनियर बालक वर्ग: प्रथम-दिलीप सैनी (मऊ), द्वितीय-अमन यादव (मऊ), तृतीय-अरविंद यादव (आजमगढ़)।
- 800 मीटर सीनियर बालिका वर्ग: प्रथम-शिल्पा चौहान (आजमगढ़), द्वितीय-प्रीति चौहान (आजमगढ़), तृतीय-निधि (बलिया)।
- 800 मीटर जूनियर बालक वर्ग: प्रथम-महेश यादव (आजमगढ़), द्वितीय-लवकुश गुप्ता (आजमगढ़), तृतीय-किशन राजभर (आजमगढ़)।
- 800 मीटर जूनियर बालिका वर्ग: प्रथम-मुस्कान (आजमगढ़), द्वितीय-सोनम (बलिया), तृतीय-ज्योति (मऊ)।
- 600 मीटर सब जूनियर बालक वर्ग: प्रथम-राममिलन निषाद (आजमगढ़), द्वितीय-सावंत (मऊ), तृतीय-अभिषेक चौहान (बलिया)।
- 600 मीटर सब जूनियर बालिका वर्ग: प्रथम-स्नेहा (मऊ), द्वितीय-रिया कुमारी (आजमगढ़), तृतीय-शिवांगी (मऊ)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें