फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आजमगढ़ मंडल ने तीन रजत पदक जीतकर लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित स्टेट चैंपियनशिप कन्या गुरुकुल महाविद्यालय चोटीपुरा जिला अमरोहा में आयोजित है। इसमें आजमगढ़ मंडल की टीम ने तीन रजत पदक जीतकर अपने मंडल का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

छह और सात जनवरी को आयोजित इस प्रतियोगिता में आजमगढ़ से आर्टिस्टिक पेयर में अजीत, तरुण ने उप्र में रजत पदक जीतने में सफ़लता प्राप्त की है। महिमा मास्टर वर्ग से अर्चना और अंजनी ने टॉप टेन में आजमगढ़ को सातवां और आठवां स्थान दिलाया। मऊ से सुमन राय ने महिला वर्ग के ट्रेडिशनल में रजत पदक जीतने का गौरव प्राप्त कर आजमगढ़ मंडल का परचम लहराया। आजमगढ़ से अन्य प्लेयर रजत, राजेश, लोक नाथ, रितु, प्रिया ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया। कोच इंद्रजीत, प्रेसिडेंट लौटू, कोआर्डिनेटर-नुपूर, चैंपियनशिप डिप्टी डायरेक्टर राजन वैदिक, चैम्पियनशिप चीफ जज अकांक्षा तथा लोकप्रिय सचिव रोहित कौशिक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। आजमगढ़ और सभी लोगों को प्रमाणपत्र, मोमेंटो तथा मेडल से सम्मानित किया गया। साथ ही योगासन खेल के उत्कृष्ट कार्य के लिए मंडल में प्रथम मुरादाबाद एवं आजमगढ़ को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इस तीन पर डाॅ. आरबी त्रिपाठी, कल्पनाथ, संतप्रसाद, बृजमोहन, अनंत दुबे, रश्मि अग्रवाल आदि ने पूरी टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें