फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: देवगांव कोतवाल और एसओ अहरौला लाइन हाजिर, एसपी अनुराग आर्य द्वारा किए गए बदलाव से महकमे में हड़कंप

Fri, 26 Aug 2022 01:19 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ में एसपी अनुराग आर्य ने अहरौला एसओ की लगातार शिकायत मिलने के बाद देवगांव कोतवाल व एसओ अहरौला को लाइन हाजिर किया। कई अन्य थाना प्रभारियों का कार्यक्षेत्र भी बदला गया। वहीं, एसपी द्वारा किए गए बदलाव से महकमे में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में एसपी अनुराग आर्य ने गुरुवार की रात देवगांव कोतवाली प्रभारी शशिमौली पांडेय और एसओ अहरौला राजेंद्र कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। इसके अलावा कई अन्य के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किया गया है। एसपी की इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


देवगांव कोतवाली क्षेत्र में जहां अपराध पर अंकुश नहीं लग रहा था तो वहीं अहरौला एसओ की लगातार शिकायत सामने आ रही थीं। जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने गुरुवार की रात देवगांव कोतवाली प्रभारी शशिमौली पांडेय व एसओ अहरौला राजेंद्र कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया।
क्राइम ब्रांच के स्वाट टीम प्रभारी गंजानंद चौबे को देवगांव का नया कोतवाल बनाया गया है। वहीं प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर योगेंद्र बहादरु सिंह को अब अहरौला की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा एसओ दीदारगंज रहे कौशल पाठक को रौनापार, प्रभारी निरीक्षक कंधरापुर रहे राजकुमार सिंह को मुबारकपुर थाने पर नई तैनाती दी गई है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया रुद्रभान पांडेय को क्राइम ब्रांच भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक मेहनाजपुर रहे नदीम अहमद फरीदी को अतरौलिया का प्रभारी बनाया है। प्रभारी निरीक्षक तहबरपुर राम उजागिर को मेहनाजपुर थाना और अहरौला थाने के वरिष्ठ निरीक्षक रमेश यादव को तहबरपुर थाने की जिम्मेदारी दी गई है। एसओ रौनापार अखिलेश चंद्र पांडेय को अब एसओ कंधरापुर के पद तैनाती दी गई है। पुलिस महकमें में इस बदलाव को लेकर हड़कंप मच गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें