फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में आजमगढ़ की बेटी ने जीता रजत, बढ़ाया जिले का मान

Wed, 11 Jan 2023 04:16 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में यूपी टीम से खेल रही आजमगढ़ की बेटी सोनम यादव ने रजत पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। उसकी इस सफलता से परिजनों व जनपद वासियों में हर्ष की लहर है। 
विज्ञापन
सोनम यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में यूपी टीम से खेल रही आजमगढ़ की बेटी सोनम यादव ने रजत पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। सोनम की इस सफलता से परिजनों व जनपद वासियों में हर्ष की लहर है। कटघर लालगंज कस्बा निवासी सोनम यादव पुत्री राजनरायण यादव जानेमाने समाजसेवी जूठन यादव की पौत्री है।  

विज्ञापन


सोनम श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। बचपन से ही वह वेटलिफ्टिंग कर रही है। 28 दिसंबर से सात जनवरी के बीच तमिलनाडु के नागरकोयल में आयोजित नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में सोनम ने पहली बार हिस्सा लिया। 87 किग्रा भार वर्ग में सोनम ने रजत पदक प्राप्त किया।

बिटिया के नेशनल चैंपियनशिप में रजत पदक प्राप्त करने की सूचना मिलते ही परिजनों व जनपद वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। अधिवक्ता विंध्यवासिनी राय, हामिद अली, बसंत यादव, गंगदादीन आदि ने सोनम व परिजनों को बधाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

काशी की बेटियों ने भी फहराया परचम

तमिलनाडु में नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में यूपी टीम से खेल रही जिले की पांच बेटियों में दो ने स्वर्ण और तीन ने कांस्य पदक जीतकर काशी का मान बढ़ाया है। 28 दिसंबर से सात जनवरी तक 10 खिलाड़ियों ने यूपी टीम की ओर से हिस्सा लिया था।   जिला भारोत्तोलन संघ के उपाध्यक्ष और प्रशिक्षक विनय कुमार चौरसिया ने बताया कि गाय घाट की रहने वाली पूर्णिमा पांडेय ने 87 किलो भार वर्ग में और मच्छोदरी की सोनम सिंह ने 59 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

गौरा की रहने वाली सगुन, दांदुपुर की सृष्टि, अकेलवा की सुषमा ने पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में जिले की संध्या, सलोनी, कुमकुम सहित बालक वर्ग में विकास और स्वयं यादव ने भी हिस्सा लिया। हालांकि, वह पदक नहीं जीत सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें