फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh crime: तीन घरों से चोरों ने उड़ाई लाखों की नकदी और जेवरात, फिल्मी अंदाज में की चोरी, जांच जारी

Sat, 18 Feb 2023 12:47 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

अहरौला थाना क्षेत्र में एक बार फिर चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। एक के बाद एक कर चोरी की घटनाएं हो रही है और पुलिस महकमा मूकदर्शक बना हुआ है। शुक्रवार की रात चोरों ने सबसे पहले गांव निवासी रमेश सिंह के घर में दस्तक दिया। गुट में बंद ताला को काट कर चोर अंदर घुसे और फिर उन कमरों की कुंडी बाहर से लगा दिया जिसमें परिजन सो रहे थे।
विज्ञापन
Azamgarh crime: तीन घरों से चोरों ने उड़ाई लाखों की नकदी और जेवरात, फिल्मी अंदाज में की चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में अहरौला थाना क्षेत्र के बहेरा गांव स्थित तीन घरों से शुक्रवार की रात चोरों ने लाखों की नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवारों की सूचना पर सीओ बूढ़नपुर के साथ ही अहरौला थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया। घटना से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गया है।

विज्ञापन

अहरौला थाना क्षेत्र में एक बार फिर चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। एक के बाद एक चोरी की घटनाएं हो रही हैं और पुलिस महकमा मूकदर्शक बना हुआ है। शुक्रवार की रात चोरों ने सबसे पहले गांव निवासी रमेश सिंह के घर में दस्तक दी। बंद ताले को काट कर चोर अंदर घुसे और फिर उन कमरों की कुंडी बाहर से लगा दिया जिसमें परिजन सो रहे थे। इसके बाद दो कमरों में रखे आलमारी व बक्सा आदि तोड़ कर 1.60 लाख रुपये नकद व आठ लाख के जेवरात लेकर फरार हो गए।
इसके बाद चोरों ने गांव के ही अजय सिंह के घर से डेढ़ लाख के जेवरात व 20 हजार नकदी को पार किया। इतने के बाद चोर गांव के ही एलपी सिंह के घर में घुसे जहां से उनके हाथ सिर्फ एक बक्सा लगा। जिसमें चांदी के कुछ जेवरात थे। जिसे लेकर वे फरार हो गए। सुबह होने पर पीड़ित परिवारों को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

पीड़ित परिवारों की सूचना पर अहरौला थाना पुलिस के साथ ही सीओ बूढ़नपुर महेंद्र शुक्ला भी मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल किया। चोरों की तलाश में पुलिस की टीम लगा दी गई है। वहीं एक ही रात तीन घरों में चोरी से ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें