फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ कमिश्नर की बेटी कर्णिका तिवारी ने एआर मिसेज यूपी का खिताब जीता

विज्ञापन
लखनऊ में आयोजित सीजन-2 ब्यूटी पेजेंट एआर मिसेज इंडिया 2020 प्रतियोगिता में कैट वाक करती मंडलायुक्त ? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित सीजन 2 ब्यूटी पीजेंट एआर मिसेज इंडिया 2020 प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडलायुक्त की सुपुत्री कर्णिका तिवारी ने बाजी मारकर उत्तर प्रदेश से एआर मिसेज यूपी के खिताब जीता। एआर मिसेज यूपी चुने जाने के बाद से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। वहीं कार्यक्रम के आयोजक एआर इंटरटेनमेंट ग्रुप के डायरेक्टर आशीष राय ने बताया कि ग्रुप ने लगातार दूसरी बार इस प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें प्रदेश भर से महिलाओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस ऑडिशन में मिसेज कर्णिका तिवारी को एआर मिसेज इंडिया 2020 के लिए शार्ट लिस्ट किया गया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में अन्य राज्यों से शार्ट लिस्ट की गई महिलाओं से मुकाबला करेंगी। कर्णिका तिवारी को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि मंडलायुक्त की सुपुत्री ने इस मुकाबले पर कब्जा कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। आच्युतानंद त्रिपाठी ने कहा कि हम लोगों के लिए गर्व की बात है कि मंडलायुक्त की सुपुत्री सफलता प्राप्त कर जनपद के साथ ही प्रदेश का नाम रोशन किया है। बधाई देने वालों में अंशुमन राय, सौरभ उपाध्याय, अभिषेक यादव, प्रमोद तिवारी, डा. सुधीर कुमार श्रीवास्तव, हरिलाल यादव आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें