फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य गन्ना सलाहकार ने कमियों पर लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सठियांव। द किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव का निरीक्षण शुक्रवार को मुख्य गन्ना सलाहकार आरसी पाठक ने किया। खामियां पर नाराजगी व्यक्त करते हुए फटकार लगाई। उसे ठीक करने के लिए कहा। कुछ व्यवस्थाएं ठीक पाए जाने पर संतोष जताया। उन्होंने चीनी मिल सठियांव के क्रय केन्द्र अतरौलिया पर खामी पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की। फटकार लगाते हुए सुधारने के निर्देश जीएम और सीसीओ को दिए। अहरौला क्रय केन्द्र पर भी इसी प्रकार की खामियां मिली। क्रय केन्द्र फुलवरिया बी पर 25 से 40 दिन की पुरानी पर्ची पर गन्ना तौल करते पाया गया। इस पर मुख्य गन्ना सलाहकार ने आगाह किया कि 10 दिन के अन्दर जारी की गई पर्ची पर तौल कराएं। पुरानी पर नहीं। यदि पुरानी पर्ची है तो उसको मिल पर जमाकर अपडेट करा लें। पौधे की कम उठान होने पर मुख्य गन्ना अधिकारी राधेश्याम पासवान को फटकार लगाई। लक्ष्य तीन लाख का होने के बाद भी इसमें 93 हजार पौधे तैयार मिले। मात्र तीन हजार पौधे का ही किसानों को उठान किया था। 90 हजार तैयार टिश्यू कल्चर में सूख रहे थे। चीनी मिल परिसर के यार्ड का भी जायजा लिया। कांटा, टोकन, डोंगा की भी व्यवस्था का निरीक्षण किया। पर्ची वितरक को कहा गन्ना जिस किसान का है उसे ही दें। रजिस्टर पर अधिक जोत के सर्वे होने की शिकायत मिली। जिला गन्ना अधिकारी को इसकी जांच का जिम्मा सौंप गया। जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाला, जीएम प्रताप नारायण, सीडीआई आशोक कुमार वर्मा, मुख्य गन्ना अधिकारी राधेश्याम पासवान, उप प्रबंधक नरेन्द्र कुमार, वीरेन्द्र यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें