फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोंगल के गलत दुरुपयोग पर सफाई कर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पवई विकास खंड के लग्गूपुर ग्राम पंचायत के सफाई कर्मी मुन्ना पासवान को गांव के साथ ही विकास खंड कार्यालय में भी अन्य कार्य की जिम्मेदारी मिली थी, लेकिन इनके द्वारा डोंगल का गलत इस्तेमाल किया गया। जिसके लिए डीपीआरओ द्वारा उन्हें निलंबित करते हुए तहबरपुर विकास खंड से संबद्ध कर दिया गया है। बसपा शासन काल में सफाई कर्मियों की तैनाती गांवों में साफ-सफाई के लिए की गई थी। लेकिन बाद इनमें से कुछ सफाई कर्मियों को विकास खंड और विभिन्न कार्यालयों में तैनात कर दूसरे कार्य लिए जाने लगे। इसी तरह से पवई विकास खंड के लग्गूपुर ग्राम पंचायत में तैनात सफाईकर्मी को विकास खंड कार्यालय में अन्य कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। डीपीआरओ श्रीकांत दर्वे ने बताया कि मुन्ना पासवान द्वारा खैरूद्दीनपुर ग्राम पंचायत के ग्राम निधि-एक के डोंगल का गलत दुरूपयोग किया। जो कर्मचारी आचरण नियमावली के विरूद्घ है। जिसके लिए इन्हें दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन काल में इन्हें तहबरपुर विकास खंड मुख्यालय से संबद्घ किया जाता है। उक्म मामले की जांच के लिए एडीओ पंचायत अहरौला को जांच अधिकारी नामित किया गया है। जो तीन सप्ताह के अंदर जांव कर अपनेे रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें