फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरिया बाजार। बिलरियागंज कस्बा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल पर प्रसव के पश्चात नवजात की मौत हो गई। नवजात के मौत की जानकारी होते परिजन आक्रोशित हो उठे और हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी पर एडिशनल सीएमओ के साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। देर शाम तक अस्पताल प्रशासन व परिजनों के बीच समझौते का प्रयास चल रहा था। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के लंगरपुर गांव में 22 वर्षीया मुन्नी पत्नी प्रदीप का मायका है। मुन्नी की डिलेवरी होनी थी। प्रसव वेदना होने पर परिजन बुधवार की देर रात उसे ले जाकर बिलरियागंज कस्बा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार की भोर में डिलेवरी हुई और आठ बजे के लगभग परिजनों को नवजात के मृत होने की जानकारी हुई। नवजात के मृत होने की जानकारी होते ही परिजन भड़क उठे और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर बिलरियागंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और मामला शांत कराया। हॉस्पिटल प्रबंधन व परिजनों के बीच देर शाम तक समझौते को लेकर बातचीत चल रही थी। पीड़ित पक्ष की तरफ से पुलिस को कोई तहरीर भी नहीं दी गई थी। देर शाम एडिशनल सीएमओ डॉ. एके सिंह भी अस्पताल पर पहुंचे और जांच पड़ताल किया। जांच में अस्पताल का रजिस्ट्रेशन नहीं पाया गया। जिस पर प्रबंधक को एडिशनल सीएमओ ने कार्यालय पर बुलाया। एसओ मनोज सिंह का कहना है कि इस मामले में अभी पीड़ित पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें