फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड के चलते फिर दो दिन बंद हुए सभी स्कूल-कालेज

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। ठंड व गलन को देखते हुए स्कूल-कालेजों की छुट्टी फिर बढ़ा दी गई है। नये फरमान के तहत 27 व 28 को भी स्कूल बंद रहेंगे। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कक्षाएं विद्यालय प्रशासन के निर्णय पर संचालित की जा सकती है। सर्द हवाओं के साथ ही गलन बढ़ती जा रही है। एक सप्ताह से स्कूल व कालेजों में ठंड के चलते बंद रहे। गुरुवार से स्कूल कालेज खोलने का आदेश जारी हुआ था। गुरुवार को स्कूल कालेज खुले भी थे लेकिन गुरुवार को गलन और बढ़ जाने के बाद जिला प्रशासन ने एक बार फिर छुट्टी बढ़ाने का निर्णय लिया। जिलाधिकारी ने फरमान जारी कर सभी स्कूल-कालेजो को 27 व 28 दिसंबर को भी बंद रखने का निर्देश जारी किया। डीएम ने अपने नये फरमान में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कक्षाएं संचालित करने अथवा बंद रखने का अधिकार स्कूल संचालकों को दिया है। स्कूल कालेज बोर्ड परीक्षा की तैयारी को देखते हुए कक्षा 10 व 12 की कक्षाएं अपने विवेक पर संचालित करा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें