फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक की तहरीर पर दर्ज हुई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के जोकहरा गांव में स्थित सरकारी स्कूल में 11 नवंबर को गांव वालों की तरफ से पशुओं को बंद कर देने के मामले में शनिवार को प्रधानाध्यापक ने थाने में तहरीर दी। पुलिस अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही। केस दर्ज कराने वाले रामनेवास यादव रौनापार थाने के रोहुआर गांव के निवासी हैं। वह जोकहरा गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं। उनके द्वारा शनिवार को दी गई तहरीर के मुताबिक 11 नवंबर की गांव के तमाम लोग घेराबंदी कर छुट्टा पशुओं को स्कूल परिसर में बंद कर दिया। जिससे पठन-पाठन का कार्य प्रभावित हो गया। घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम सगड़ी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और सभी पशुओं को पशुशाला भेजवा दिया। शनिवार को इस मामले में प्रधानाध्यापक ने तहरीर दी। एसओ रौनापार कृष्ण प्रसाद के मुताबिक तहरीर के मुताबिक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें