फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। नगर पंचायत जीयनपुर के सब्जीमंडी मुहल्ले में शुक्रवार की रात को अनियंत्रित ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के समय दोनों एक बाइक पर बैठकर रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। युवक प्रवीण उर्फ सोनू (28) पुत्र लालचंद जीयनपुर कोतवाली के डोलीपुर गांव का निवासी था। राजकुमार (40) उसके गांव का रहने वाला है। तीन भाईयों में दूसरे नंबर का प्रवीण दो बेटों का पिता था। वह मजदूरी करता था। शुक्रवार को दोनों एक बाइक पर सवार होकर रिश्तेदार के घर आयोजित शादी समारोह में गए हुए थे। निमंत्रण कर दोनों देर रात को बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही नगर पंचायत जीयनपुर के सब्जीमंडी मुहल्ले में पहुंचे कि सामने से आ रहा अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। लोग जब तक घायलों को अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि प्रवीण की मौत हो गई। जबकि राजकुमार का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें