आजमगढ़। राष्ट्रीय डाक सप्ताह के तहत रविवार को डाक विभाग ने साइकिल रैली निकाली। जिसमें लोगों को डाक विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई। भारतीय डाक विभाग विगत नौ अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मना रहा है। इसी क्रम में रविवार को प्रवर अधीक्षक डाकघर आजमगढ़ मंडल, आजमगढ़ योगेंद्र मौर्य ने हरी झंड़ी दिखाकर रैैली को रवाना किया। साइकिल रैली प्रधान डाकघर आजमगढ़ से ठंडी संडक़, सिधारी पुल, पहलवान मूर्ति तिराहा, नरौली होते हुए प्रधान डाकघर आजमगढ़ में संपन्न हुई। इस दौरान जनता को प्लास्टिक के प्रयोग से दूर रहने का अनुरोध किया गया। योगेंद्र मौर्य ने बताया कि 14 अक्तूबर को बिजनेस डेवलपमेंट डे मनाया जाएगा। इस अवसर पर शाम चार बजे ग्राहक गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर प्रवर डाकपाल आजमगढ़ प्रधान डाकघर जवाहर सिंह, बृजेश तिवारी, सीपी पांडेय, बंसत कुमार, पीसी त्रिपाठी, प्रवीन कुमार, राधे श्याम दुबे, सूर्य प्रकाश यादव, अजीत मौर्य, अमरदीप राय, धीरज राय, पंकज यादव, लल्लन यादव, पंचम यादव आदि मौजूद रहे।