प्रतिभा निकेतन इंटर कालेज अतलस पोखरा में रविवार को ''एक भारत श्रेठ भारत'' के अंतर्गत मंडल स्तरीय युवा उत्सव व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें लोकनृत्य (समूह) आजमगढ़ प्रथम, बलिया द्वितीय व मऊ तृतीय स्थान पर रहा। वहीं प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाले कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।
उक्त मंडल स्तरीय युवा उत्सव व सांस्कृतिक प्रतियोगिता युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वाधान में ''एक भारत श्रेठ भारत'' के अंतर्गत मंडल स्तरीय युवा उत्सव व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिभा निकेतन इंटर कालेज अतलस पोखरा में किया गया। मंडल स्तरीय युवा उत्सव व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंडल स्तरीय युवा उत्सव में मंडल के तीनों जनपदों आजमगढ, मऊ एवं बलिया के कलाकारों ने प्रतिभाग किया। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी सुल्तान सिंह ने ''एक भारत श्रेठ भारत'' के अंतर्गत आयोजित मंडल स्तरीय युवा उत्सव के बारे में बताया। लोकनृत्य में आजमगढ़ के अजय मिश्र प्रथम, बलिया के जयप्रकाश द्वितीय व मऊ की अनु तृतीय रहा। लोकगीत में समूह मऊ प्रथम, फोटोग्राफी खुशी वर्मा मऊ प्रथम, अंशिका आजमगढ़ द्वितीय, पोस्टर मेकिंग विकास चौहान मऊ प्रथम, नंदिनी सैनी आजमगढ़ द्वितीय, कहानी लेखन प्रज्ञा यादव आजमगढ़ प्रथम, खुशी मऊ द्वितीय व तुलसी बरनवाल बलिया तृतीय, डिक्लीमेशन तुलसी बरनवाल बलिया प्रथम, प्रगति सिंह मऊ द्वितीय रहें। प्रथम एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कलाकरों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का संचालन डा. राजेश सिंह एवं दिलीप कुमार वरिष्ठ क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी गाजीपुर सुरेंद्र, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मऊ बीनू कुमार सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बलिया अमित चौहान, प्रबंधक प्रतिभा निकेतन इंटर कालेज रमाकांत वर्मा, प्रधानाचार्य धुवचंद्र मौर्य, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अनिल कुमार मौर्य व अनिल कुमार खरवार सहित आदि लोक उपस्थित रहे।