फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh Accident: आमने-सामने दो बाइकों की जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत दूसरे का चल रहा इलाज, मचा कोहराम

Sat, 01 Apr 2023 12:51 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़। गोरखपुर

सार

गोरखपुर जिले के ब्रह्मसरी गांव निवासी सुमित कुमार दुबे शनिवार की सुबह बाइक से आज़मगढ़ आ रहे थे। अभी वो जीयनपुर कोतवाली के बाग खालिस बाजार के पास पहुंचे थे कि दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। इस हादसे में सुमित व दूसरी बाइक सवार सुरेश निवासी छत्तरपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
आमने-सामने दो बाइकों में जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत दूसरे का चल रहा इलाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ से एक भयानक सड़क हादसे की खबर है। जीयनपुर कोतवाली के बागखालिस बाजार के पास शनिवार की सुबह दो बाइक में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई तो दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन

गोरखपुर जिले के ब्रह्मसरी गांव निवासी सुमित कुमार दुबे शनिवार की सुबह बाइक से आज़मगढ़ आ रहे थे। अभी वो जीयनपुर कोतवाली के बाग खालिस बाजार के पास पहुंचे थे कि दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। इस हादसे में सुमित व दूसरी बाइक सवार सुरेश निवासी छत्तरपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सुमित को मृत घोषित कर दिया। वहीं सुरेश का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने आधार कार्ड से मृतक की पहचान की और शव को पोस्टमार्टम में भेजने के साथ ही परिजनों को घटना की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें