फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh accident: इंजीनियरिंग के छात्र की पिकअप की चपेट में आने से मौत, बाइक से जा रहा था कॉलेज

Fri, 02 Jun 2023 12:11 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

जौनपुर जिले के शाहगंज कस्बा निवासी विवेक मोदनवाल (20) पवई थाना क्षेत्र के कलान गांव स्थित श्री विश्वनाथ पॉलीटेक्निक कालेज में इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष का छात्र था।
विज्ञापन
मृतक छात्र विवेक मोदनवाल और घटनास्थल पर पड़ी बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में पवई थाना क्षेत्र के पुल सराय गांव के पास शुक्रवार की सुबह नौ बजे बाइक से पॉलीटेक्निक कालेज पढ़ने जा रहे बाइक सवार युवक की पिकअप की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु की कार हादसे का शिकार, वाराणसी से गाजीपुर जाते समय डिवाइडर से टकराया वाहन
विज्ञापन

जौनपुर जिले के शाहगंज कस्बा निवासी विवेक मोदनवाल (20) पवई थाना क्षेत्र के कलान गांव स्थित श्री विश्वनाथ पॉलीटेक्निक कालेज में इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष का छात्र था। रोज की भांति वह बाइक से शुक्रवार की सुबह कालेज जाने के लिए निकला। अभी वह पवई थाना अंतर्गत पुल सराय गांव के पास ही पहुंचा था कि पिकअप से उसकी टक्कर हो गई। इस हादसे में विवेक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पवई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। घटना की सूचना मृतक के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें