आजमगढ़। सरकारी क्षेत्रों के निजीकरण पर रोक लगाए जाने, अन्य निजी क्षेत्र में अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति,अति पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यकों को आरक्षण, युवाओं को रोजगार और किसान व िरोधी विधेयक का रद्द किए जाने की मांग को लेकर वृहस्पतिवार को आजाद समाज पार्टी के बलिराम आजाद के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया और मांगों को पूरा किए जाने की मांग राष्ट्रपति से की गई। कहा कि वर्तमान सरकार कल्याणकारी राज्य की अवधारणा को छोडक़र जातिवादी और पूंजीवादी व्यवस्था को देश पर थोप रही है। जिसके कारण देश कमजोर हो रहा है और शोषित वर्ग के लोग बर्बादी की कगार पर खड़े हो चुके है। सरकारी क्षेत्रों का जहां तेजी से निजीकरण कर रही वही शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र पर भी उसके हमले तेज हो गए है। निजीकरण से देश के छात्रों और युवाओं के संघर्ष पर हमला है। इसे हर हाल में खत्म हो ना चाहिए। इस अवसर पर जसवंत कुमार, राहुल कुमार, आलोक अंबेडकर, त्रिभुवन कुमार आदि उपस्थित रहे।