फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन को बचाने के लिए है आयुष्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। तेजी से आयुष्मान कार्ड बनाने की कवायद चल रही है। एडीपीआरओ श्रीकांत दर्वे ने कहा कि इसके लिए प्रत्येक पंचायत में पंचायत सहायक की नियुक्ति कर दी गई हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को रोडवेज स्थित एक होटल में आयोजित संवाद कार्यक्रम में डॉ. वाई प्रसाद नोडल अधिकारी, अपर सीएमओ आयुष्मान ने बताया कि आयुष्मान कार्ड इतना उपयोगी है कि इससे रेफर के माध्यम से इलाज के लिए विदेश भी भेजा जा सकता है। समन्वयक डॉ. स्मिता मिश्रा ने कहा कि आयुष्मान सेवा में आ रही समस्याओं का निराकरण करने के लिए आयुष्मान यूनिट सदैव तत्पर है। कार्यक्रम प्रबंधक सुधीर चंद्र अस्थाना ने कहा कि रोजा संस्थान के कार्यकर्ता आयुष्मान कार्ड के लाभों को समुदाय से साझा करते हुए उन्हें शिविर तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर अमरनाथ शर्मा, इंद्रमणि पांडेय, जानहीं दत्त चतुर्वेदी,सुषमा रानी भारती, अनीता साइलेस, चांदनी सिंह, मनोज कुमार बिंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें