गाजीपुर। विकास खंड सादात के रामदासपुर पेयजल योजना क्षेत्र में बुधवार को जल महोत्सव एवं जल अर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण, सुरक्षित पेयजल, जल स्रोतों की स्वच्छता और सामुदायिक सहभागिता के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल वंदना, जल पदयात्रा, स्वच्छता अभियान, जागरूकता बैठक तथा मेरा गांव-जल सुरक्षित भविष्य विषय पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने जल संरक्षण और स्वच्छ जल स्रोतों को सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया। ग्राम प्रधान ने बताया कि रामदासपुर पेयजल योजना के तहत गांव के 354 घरों को नल कनेक्शन के माध्यम से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है, जिससे ग्रामीणों को काफी राहत मिल रही है। इस अवसर पर जल निगम के अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, एडीओ पंचायत, ग्रामवासी, विद्यालय के छात्र, टीपीआई, डीपीएमयू तथा एफटीके महिलाएं उपस्थित रहीं।